
नई दिल्ली। Happy Mother's Day 2020: कोरोना लॉकडाउन की वजह से इन दिनों देश में सभी खेल गतिविधियां बंद हैं। इसके चलते खिलाड़ी घरों पर परिजनों के साथ समय बिता रहे हैं। इसके चलते अधिकांश खिलाड़ी इस बार अपनी मां के साथ Mothers Day 2020 मना रहे हैं। इस मौके पर Sachin Tendulkar से लेकर Virat Kohli तक खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बॉन्डिंग शेयर की। देश के अधिकांश स्टार खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मां की फोटो के साथ इमोशनल मैसेज शेयर किए।मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी मां की गोद में हैं। सचिन ने लिखा, 'आप मेरे लिए आई हैं, क्योंकि सबकुछ के अलावा आप हमेशा अद्भुत और अपूर्णीय हैं। आपने मेरे लिए जो भी किया, उसके लिए शुक्रिया।'