Sunday, 10 May 2020

प्रज्ञान ओझा ने विराट, धोनी और गांगुली नहीं इन्हें माना सबसे बेहतर और बिंदास भारतीय कप्तान


भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अब तक के आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। रोहित शर्मा का कप्तानी करियर रहा है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में प्रज्ञान ओझा खेले 4 सीजन
रोहित शर्मा ने साल 2013 में रिकी पोंटिंग से मुंबई इंडियंस की कप्तानी बीच टूर्नामेंट में हासिल की थी। इसके बाद तो उन्होंने जबरदस्त काम किया। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 4 बार खिताब जीता जिसमें कई खिलाड़ियों का योगदान भी रहा।
इसी तरह से साल 2012 से मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा भी खेले। प्रज्ञान ओझा मुंबई के लिए 2015 तक खेलते रहे। जिसमें वो इस टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में खेले।
प्रज्ञान ओझा ने रोहित शर्मा को बताया गेंदबाजों का कप्तान
प्रज्ञान ओझा ने कहा, 'रोहित एक गेंदबाजों के कप्तान हैं। वो गेंदबाजों को समझते हैं। अगर आप एक टूर्नामेंट में गेंदबाजों की देखभाल करते हैं जो गेदंबाजों के प्रति क्रूर है तो ये कुछ ऐसा है जो आपको परिणाम देगा। एमएस धोनी, रोहित सफल हैं क्योंकि वो गेंदबाजों की तरफ देखते हैं।'