इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में साल 2005 में ही टी20 क्रिकेट के फॉर्मेट
का चलन शुरू हो चुका था। टी20 क्रिकेट फॉर्मेट की शुरुआती सफलता को देखने
के बाद साल 2007 में आईसीसी ने टी20 फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व
कप के आयोजन का फैसला किया। और साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में पहला टी20 विश्व कप खेला गया। आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला खिताब रहा था भारत के नाम
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम टीम महेन्द्र सिंह धोनी
की कप्तानी में कई युवा चेहरों के साथ गई लेकिन भारतीय टीम ने कमाल का
प्रदर्शन करते हुए देशवासियों को विश्व कप की सौगात दी।
भारतीय
क्रिकेट टीम के लिए पहला टी20 क्रिकेट विश्व कप बहुत ही यादगार साबित हुआ
और भारत ने बिना कोई उम्मीदों के जबरदस्त प्रदर्श करते हुए इस खिताब को
अपने नाम किया। युवराज सिंह ने अब तक टी20 विश्व कप में भारत के लिए लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
भारत
के लिए पहला टी20 विश्व कप कई रूप से यादगार रहा। एक तरफ जहां भारतीय टीम
ने खिताब को अपने नाम किया था तो वहीं दूसरी तरफ युवराज सिंह के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर लगाए गए 6 गेंदों पर 6 छक्के की यादों को कौन भूल सकता है।
युवराज
सिंह को इसके बाद ही भारतीय क्रिकेट में सिक्सर किंग का तमगा हासिल हुआ।
युवराज सिंह ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 6 टी20 विश्व कप खेले हैं।
इस दौरान युवराज सिंह का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है और वो भारतीय टीम के लिए
टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। युवराज सिंह ने जड़े हैं 33 छक्के तो रोहित 24 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर
युवराज
सिंह अब तो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो चुके हैं लेकिन उनका दमखम अब तक
दिखायी पड़ता है। युवी ने विश्व कप इतिहास में अब तक भारत के लिए सबसे
ज्यादा 33 छक्के जड़े हैं तो इसके बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम आता है।
रोहित
शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा
छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के नाम टी20 विश्व कप इतिहास में 24 छक्के
हैं तो साथ ही इसके बाद विराट कोहली 19 छक्कों के साथ तीसरे, एमएस धोनी 16
छक्कों के साथ चौथे और सुरेश रैना 12 छक्कों के साथ भारत के लिए टी20
विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के के मामले में पांचवें स्थान पर हैं।