Saturday, 9 May 2020

Happy Mothers Day 2019: आमिर खान और अनुष्‍का शर्मा समेत बॉलीवुड की दिग्‍गज हस्तियों ने इस तरह सेलीब्रेट किया मदर्स डे, यहां देखिए तस्‍वीरें


Happy Mothers Day 2019: आमिर खान और अनुष्‍का शर्मा समेत बॉलीवुड की दिग्‍गज हस्तियों ने इस तरह सेलीब्रेट किया मदर्स डे, यहां देखिए तस्‍वीरें

Happy Mothers Day 2019: आज दुनिया भर में मदर्स डे को सेलीब्रेट किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। आमिर खान ने अपने पैरेंट्स के साथ बचपन की तस्‍वीरें शेयर कर उन्‍हें मदर्स डे की बधाई दी है। वहीं, तापसी पन्‍नू और भूमि पेडनेरकर ने अपनी फिल्‍म सांड की आंख के सेट पर मदर्स डे सेलीब्रेट किया।
इसके अलावा कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत, जाह्नवी कपूर समेत कई फिल्‍मी हस्तियों ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को याद किया है। इन सभी सितारों ने अपनी मां के साथ पोस्‍ट की तस्‍वीरों में इमोशन मैसेज भी लिखे हैं। सितारों की यह तस्‍वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता आमिर खान ने मदर्स डे को सेलीब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर अपने पैरेंट्स की कई तस्‍वीरें शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में वह अपनी मां और पापा के साथ हैं। जबकि कई तस्‍वीरों में वह छोटी बहन निखत और भाई फैजल खान के साथ हैं। आमिर ने अपनी मॉम को दुनिया की बेस्‍ट मॉम कहा है।