Saturday, 9 May 2020

'मदर्स डे' पर अपनी मां को याद कर इमोशनल हुए सेलेब्‍स, पोस्‍ट शेयर कर इस अंदाज में किया विश

Mothers Day 2019
हर साल, मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। मदर्स डे, मां को सम्‍मान और उनके बलिदान के अहसास को याद करने का दिन है। मां के लिए जो भी किया जाए वह कम है। आज का दिन ना सिर्फ आम इंसान के लिये बल्‍कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिये भी बेहद अहम है। आज के इस स्‍पेशल मौके पर सेलेब्‍स ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद किया है।
सारा अली खान, रिद्धिमा कपूर, और सान्या मल्होत्रा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिये ढेर सारा प्‍यार बरसाया है। इन एक्‍ट्रेसेस ने अपनी मां की तस्‍वीरें शेयर कर प्‍यारे प्‍यारे कैप्‍शन लिखे हैं। इनमें से कुछ सेलेब्स ने मां के संग बिताए हुए कई शानदार पलों पर भी बात की है। सारा अली खान, जो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली टॉप स्टार किड्स में से एक हैं, ने अपनी मां अमृता सिंह की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और उन्हें मदर्स डे की शुभकामना दी है।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी नीतू की एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की और लिखा कि वह उन्‍हें बहुत याद करती हैं।
वहीं सान्या मल्होत्रा, जो डांस की सबसे बड़ी दीवानी हैं। उन्‍होंने इस मौके पर अपनी मां के साथ साथ में डांस करने का एक प्यारा वीडियो शेयर किया। दोनों मां-बेटी की जोड़ी बेहद प्‍यारी लग रही है।