
Mother’s Day 2020: वैसे तो हर रिश्ते की
अपनी एक अलग अहमियत है, लेकिन मां-बच्चों का रिश्ता दुनिया में सबसे अलग और
अनमोल है। धरती पर मां को ही भगवान का रूप कहा गया है। मां शब्द सुनते ही
सबसे पहले जो हमारे दिमाग में कभी न खत्म होने वाला प्यार और सपोर्ट याद
आता है। मां-बच्चों के रिश्तों की रिसपेक्ट करते हुए मदर्स डे मनाया जाता
है। मई के दूसरे संडे को दुनियाभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।
अब ऐसे में इस खास मौके पर बॉलीवुड की बात
न की जाए तो जश्न अधूरा है। मदर्स डे के खास मौके पर हर कोई अपनी मां को
स्पेशल गिफ्ट देना चाहता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ स्पेशल गाने के लेकर
आए हैं, जिसे सुनाकर आप अपनी प्यारी मां को खुश कर उनसे अपना प्यार जता
सकते हैं। इतना ही अगर आप अपनी मां से दूर हैं तो कुछ स्पेशल गाने अपनी मां
को डेडिकेट कर सकते हैं। तो आइए मदर्स डे के मौके पर देखे और सुने बॉलीवुड
के कुछ चुनिंदा गाने को....।