Tuesday, 16 June 2020

VIDEO: शाहरुख खान और शाहिद कपूर ने स्टेज पर बनाया था सुशांत सिंह राजपूत का मजाक, भड़की मालिनी अवस्थी ने कही ये बात


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ऐसे में सुशांत के काफी सारे पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच सुशांत का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर भोजपुरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने नाराजगी जाहिर की है. सुशांत का ये वीडियो के अवॉर्ड शो का है जिसमें वो स्टेज पर शाहिद कपूर और शाहरुख खान के साथ दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में स्टेज पर सबके सामने सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाया जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद भोजपुरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भोजपुरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर शेयर किया है.
मालिनी अवस्थी ने ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब से यह वीडियो आया है, हतप्रभ हूं! मनोरंजन के नाम पर ऐसा वीभत्स रंग! एंकरिग के नाम पर बड़े कलाकारों द्वारा अवार्ड सेरेमनी में इस तरह नवोदित अभिनेता #SushantSingh को अपमानित करना, यह किस नजरिये से स्वीकार्य है?'