
पटना, 16 जून: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिखी है । जिसमे सुशांत के मौत की सीबीआई से जांच की मांग की है। देश ने अपना होनहार बेटा खोया हैं ।
यदि सुशांत को न्याय नहीं मिला तो हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।" सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या करार देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, "आत्महत्या के जो दो लक्षण होते है - मुंह से जीभ का बाहर निकलना और गर्दन की हट्टी का टूटना। ये दोनों सुशांत सिंह राजपूत में नहीं पाए गए है। इसकी अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए ताकि फिर कोई सुशांत अपनी जान न गवाएं।"
पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं एक प्लांड मर्डर हैं। करण जौहर सुशांत को टॉर्चर कर रहे थे। इसके अलावा सलमान खान, यशराज फिल्मस्, साजिद नाडियाडवाला, टी सीरीज, धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें बैन कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने जब अनुराग कश्यप की फ़िल्म करने से इंकार करने के बाद से उनको शक था कि फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके जीवन को खतरा है। इसके बाद करण जौहर ने फिल्म ड्राइव को सिनेमाघरों न रीलिज करके इसे नेटफ्लिक्स पर रीलिज किया गया। फ़िल्म बेफिक्रे के लिए पहले सुशांत का चयन किया था लेकिन बाद में उनसे फिल्म छीन ली गई। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म रामलीला आदित्य चोपड़ा के कहर परवल छीन ली गई। इस तरह तीन चार महिनों में सुशांत सिंह राजपूत से छः फ़िल्मे साइन करने के बाद छीन ली गई थी। यह सबकुछ एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया।
