Tuesday 16 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत की डेड मिस्ट्री अब चचेरी भाभी ने सदमें में तोडा दम


पटना-स्वतंत्र प्रभात
सुशांत सिंह राजपूत के परिजन अभी उनकी मौत से उबर भी नहीं पाए थे। अब उनके उपर गम का एक और पहाड़ टूट गया है। सुशांत सिंह राजपूत की भाभी सुधा देवी का निधन हो गया है। उनकी भाभी का निधन तब हुआ जब सुशांत का मुंबई में अंतिम संस्कार हो रहा था।
मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुधा देवी सुशांत के चचेरे भाई की वाइफ थीं। वह बिहार के पूर्णिया जिले के मलडीहा जिले में रहती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक देवर के जाने का गम वह सह न सकी और सदमे में उनकी जान चली गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की भाभी ने उनके निधन के बाद से ही खाना-पीना छोड़ दिया था। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद उनके पिता गहरे सदमे में चले गए थे। सोमवार के दिन पिता ने ही उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी थी।