Tuesday, 16 June 2020

सुशांत सिंह की मौत की न्‍यायिक जांच हो: भाजपा सांसद निशिकांत


भाजपा सांसद (Member of parliament) ने पूर्वांचल के कलाकारों से संघर्ष का बिगुल फूंकने की अपील की
नई दिल्‍ली . फिल्‍म कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण क्या है. इसका पता लगाने के लिए भाजपा सांसद (Member of parliament) निशिकांत दुबे ने न्‍यायिक जांच कराने की मांग उठाई है. उन्‍होंने पूर्वांचल के कलाकारों से संघर्ष का बिगुल फूंकने की अपील करते हुए कहा कि फिल्‍म इंडस्ट्री में व्याप्त माफियागिरी व सिंडिकेट को खत्‍म करना' चाहिए. मुंबई (Mumbai) पुलिस (Police) के मुताबिक, पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या की बात पता चली है. महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री ने भी पुलिस (Police) को प्रोफेशनल रायवलरी के चलते डिप्रेशन के ऐंगल पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं. दुबे ने एक वीडियो जारी कर जांच की डिमांड रखी है. वो कहते हैं ‎कि मैं काफी हिला सा हूं. मन उद्वेलित है.
विचार कर रहा हूं कि किस तरह से पूर्वांचल, बिहार, झारखंड, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ के लोग जिनकी वजह से ये पूरी इंडस्‍ट्री चलती है, उसके कोई बच्‍चे मुंबई (Mumbai) का रुख करते हैं तो उनके किस तरह हतोत्‍साहित किया जाता है. प्रताड़‍ित किया जाता है. वे आत्‍महत्‍या करने या भीख मांगने के लिए मजबूर हो जाते हैं. भाजपा सांसद (Member of parliament) ने आरोप लगाया कि 'मुंबई (Mumbai) में एक बड़ा सिंडिकेट चल रहा है. वहां भाई-भतीजावाद हावी है. जो कलाकार यदि जाना चाहते हैं जो उसको कोई माफियागिरी में, कोई दलाली में इस तरह से प्रताड़‍ित करने की कोशिश की जाती है कि वे आत्‍महत्‍या को मजबूर हो जाते हैं. मेरा पूर्वांचल के कलाकारों से अनुरोध है कि आप सरकार (Government) पर दबाव डालिए. उन्‍होंने महाराष्‍ट्र पुलिस (Police) से अपील की कि 'जिन प्रोड्यूसर्स ने सुशांत सिंह राजपूत को बायकॉट किया था या उन्‍हें फिल्‍म से निकाला था, उन सब पर एफआइर्आर करके आत्‍महत्‍या के लिए प्रेरित करने का केस चलाना चाहिए.
महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के मुताबिक सुशांत की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या की बात है. उन्‍होंने मीडिया (Media) रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि प्रोफेशनल रायवलरी के चलते सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है. देशमुख के मुताबिक, मुंबई (Mumbai) पुलिस (Police) इस ऐंगल पर भी जांच करेगी. सुशांत के यह कदम उठाने के बाद सोशल मीडिया (Media) पर एक बड़ी संख्‍या ऐसे यूजर्स की है जो बॉलिवुड में गुटबाजी को इसके पीछे बता रहे हैं. मुंबई (Mumbai) की बांद्रा पुलिस (Police) जल्‍द ही सुशांत के नौकर, मैनेजर और डॉक्‍टर से पूछताछ करेगी. यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि सुशांत किस बात से इतने तनाव में थे. बॉलिवुड में उनके बायकॉट या परेशान किए जाने के जो आरोप लग रहे हैं, उनकी भी जांच होगी. सच जानने के लिए जिनके नाम उछले हैं, पुलिस (Police) उनसे भी पूछताछ कर सकती है.