
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग काफी ज्यादा दुखी हैं और कई तरह के सवाल लोग उठा रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे सितारे हैं जोकि उनकी मौत के बाद काफी ज्यादा दुखी हैँ। अब सुपरस्टार धर्मेंद्र ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ट्वीट किया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। धर्मेंद्र को सुशांत सिंह राजपूत के बाद काफी दुख हुआ है। धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा है.... 'प्यारे सुशांत, ना फिल्म देखी ना कभी मिला तुसमे.. पर तेरे अचानक चले जाने से बड़ा सदमा लगा है।
ये संसार काफी मतलबी है और खराब है, मैं तुम्हारे असहनीय दर्द को समझ सकता हूं। मैं तुम्हारे दर्ग में भागीदार हूं।' वेटरन एक्टर का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर फैंस काफी रिएक्ट कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है कि.. 'धरम जी, एक सवाल। क्या आपको फिल्म वाले साथियों के फोन आते हैं हाल चाल पूछने के लिए?
यूजर से ट्वीट
मैंने सुना है की वहां जब तक कैमरा सामने है तब तक ही दोस्ती, प्यार, मुहब्बत है। या फिर फिल्मे पाने तक। बाकी सब पेशेवर हो चुके हैं।'
अभिनेता की मौत
गौरतलब है कि अभिनेता की मौत के बाद कई ऐसे सितारे हैं जिन्होने इस मामले में अपनी अपनी राय दी है।
डिप्रेशन में थे
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर खबर है कि वो काफी समय से डिप्रेशन में थे और दवाएं भी खा रहे थे। बता दें कि उनके कुछ करीबियों भी इस बात से अंजान थे।
रिया चक्रवर्ती
इसके अलावा खबर थी कि रिया चक्रवर्ती काफी समय से सुशांत के साथ थीं लेकिन कुछ समय पहले वो उनसे बात नहीं कर रहीं थीँ।
नेपोटिज्म पर उनको जमकर ट्रोल
हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि लोग कई मामलों में करण जौहर को भी उल्टा सीधा बोल रहे हैं और नेपोटिज्म पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है