Saturday, 9 May 2020

Mother's Day 2020: खूबसूरती में अपनी बेटियों से भी आगे हैं दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों की मांएं, एक तो खुद रह चुकी हैं अभिनेत्री

साउथ इंडियन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। इन अभिनेत्रियों की पहचान अब साउथ इंडियन सिनेमा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी होने लगी है। ऐसे में इन अभिनेत्रियों की सफलता के लिए इनका सबसे ज्यादा समर्थन करती हैं इस सभी की मां। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही 10 साउथ इंडियन अभिनेत्रियों की मां से मिलवाएंगे। जो खूबसूरती में अपनी बेटियों को भी मात देती हैं।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां अपनी मां के साथ

काजल अग्रवाल
साउथ इंडियन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखा था। काजल की मां सुमन अग्रवाल भी बेटी की ही तरह खूबसूरत हैं। इतना ही नहीं काजल की मां बेटी को हर कदम पर सपोर्ट भी करती हैं। वो काजल की बिजनेस मैनेजर भी हैं। हालांकि काजल की मम्मी को बहुत कम ही कहीं स्पॉट किया जाता है।