बॉलीवुड की तरह टीवी की अभिनेत्रियां भी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह
कभी अपने सीरियल तो फिर कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में छाई
रहती हैं। वहीं बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक समय
पर आकर छोटे पर्दे की ओर रुख कर लिया, लेकिन आज हम बात करेंगे छोटे पर्दे
की अभिनेत्रियों की बेटियों की। जी हां, आपने पर्दे पर अपनी पसंदीदा
अभिनेत्रियों की खूबसूरती को तो देखा ही, लेकिन क्या आपने कभी उनकी बेटियों
को देखा ? चलिए आज हम आपको टीवी की अभिनेत्रियों की बेटियों से रुबरू
करवाते हैं। 
श्रेया छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं। सुप्रिया ने टीवी के कई सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने 'बसेरा', 'लाखों में एक' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसी कई सीरियल्स में काम किया है। सुप्रिया पिलगांवकर बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि श्रेया पिलगांवकर ने शाहरुख खान की फिल्म फैन से अपना करियर शुरू किया है।
पालोमा ढिल्लों
यह बॉलावुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा पूनम ढिल्लों की बेटी हैं। बताया जाता है कि पालोमा ढिल्लों की स्पोर्ट्स में काफी रूचि रही है, लेकिन वह इंटरनेट सेंसेशन बनने की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। पालोमा ढिल्लों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी पोस्ट की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। आपको बता दें कि पूनम ढिल्लों ने 'एक नई पहचान', 'दिल ही तो है' और 'प्रतिज्ञा' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।
अवंतिका दासनी
सलमान खान के साथ अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हुई अभिनेत्री भाग्यश्री भी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। भाग्यश्री की बेटी का नाम अवंतिका दासनी है। अवंतिका भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं।