
दुनियाभर में पांव पसार चुके कोरोना वायरस से हर इंसान परेशान है. इस महामारी से बचने का फिलहाल तो एकमात्र उपाय घर पर रहना है. मगर इस तरह घर बैठने से लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भारतीय क्रिकेटर संघ जरूरतमंद क्रिकेटर्स की मदद के लिए फंड जुटा रही है. साथ ही इस नेक मुहीम से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, गौतम गंभीर व सुनील गावस्कर भी जुड़े हैं.
क्रिकेटरों की आर्थिक मदद करेंगे कपिल देव-गावस्कर
कोरोना
वायरस के चलते पूरी दुनिया की हालत खराब है. इस महामारी की चपेट में अब तक
भारत में 12 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
वहीं कुछ पूर्व क्रिकेटर्स को भी लॉकडाउन के चलते वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
मगर
अब पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे बड़े खिलाड़ियों ने
भारतीय क्रिकेटर संघ में मुश्किल वक्त में करीब 30 जरूरतमंद क्रिकेटरों को
आर्थिक सहायता देने का वादा किया है. आईसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने
यह जानकारी देते हुए कहाकि संघ ने अभी तक इन जरूरतमंद पूर्व क्रिकेटरों की मदद के लिए 39 लाख रूपए जुटा लिए हैं. हम इस रकम को एक बड़ी अमाउंट में तब्दील करने की कोशिशों में जुटे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा क्रिकेटरों की मदद की जा सके.
बड़े-बड़े खिलाड़ी मदद का बढ़ा रहे हैं हाथ
भारत में कोरोना के चलते काफी नुकसान हो रहा है. ना जाने कितने परिवारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. पहले ही भारतीय क्रिकेटर्स में विराट कोहली, रोहित शर्मा, कपिल देव, सौरव गांगुली, सुरेश रैना जैसे तममा खिलाड़ियों ने पीएम फंड के जरिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. मगर अब कुछ क्रिकेटर्स भारतीय क्रिकेट संघ द्वारा जरुरतमंद क्रिकेटर्स के लिए पैसे जुटाने की पहल में भी जुड़ रहे हैं. मल्होत्रा ने बताया,
सुनील गावस्कर, कपिल देव, गौतम गंभीर और गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे बड़े खिलाड़ी भी हमसे जुड़ गए हैं और हमारी पहल के लिए यह काफी मनोबल बढ़ाने वाला है. गुजरात के एक कॉर्पोरटे ने भी सहयोग की पेशकश की है.
भारत में हो चुकी 12 सौ से अधिक मौतें