संध्या करीब साढ़े सात बजे पीड़िता घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान आरोपी पतरस कुजूर सब्जी मांगने के बहाने घर में घुस गया। इसी दौरान उसने जान का डर दिखा कर उक्त नाबालिग को अपने हवस का शिकार बना लिया।
गुमला। भरनो पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पतरस कुजूर को गिरफ्तार कर शनिवार को गुमला जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरनो थाना क्षेत्र के बड़ा तुरियम्बा गांव में पीड़िता जो एक नाबालिग है, घर में अकेली रहती है। उसकी मां नहीं है और पिता बाहर कमाने गयें हैं।शुक्रवार की संध्या करीब साढ़े सात बजे पीड़िता घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान आरोपी पतरस कुजूर सब्जी मांगने के बहाने घर में घुस गया। इसी दौरान उसने जान का डर दिखा कर उक्त नाबालिग को अपने हवस का शिकार बना लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया। पीड़िता बच्ची ने रोते-रोते इस घटना की जानकारी पड़ोस की एक महिला को दी। इस बात की जानकारी मुखिया मनी देवी को हुई तो उसने रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस गांव पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी पतरस कुजूर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर थाना ले गयी। आज उसे गुमला जेल भेज दिया गया।
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
