Sunday, 10 May 2020

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने विराट कोहली के बाद अब केएल राहुल की बल्लेबाजी का बनाया मजाक, देखें वीडियो




विश्व भर में कोरोना वायरस से लोगो को बहुत परेशानी हो रही है. अब तक इसके कारण 2.76 लाख लोग अपनी जान गँवा चुके हैं. जबकि 40.14 लाख लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं. क्रिकेट इससे बहुत प्रभावित है. इस समय में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2018 के पिछले भारतीय सीरीज को याद किया. जब आदिल राशिद ने केएल राहुल और विराट कोहली को बोल्ड किया था.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अब पुराने समय को किया याद

यूके में कोरोना वायरस के कारण 2.11 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. जबकि लोगो के ठीक होने संख्या अभी तक साफ़ नहीं हुई है. हालाँकि 31.2 हजार लोगो ने अपनी जान भी गँवा दी है. इंग्लैंड में इस समय 30 मई तक लॉकडाउन चल रहा है. क्रिकेट बंद है और क्रिकेटर घर पर ही हैं. जिसके कारण सोशल मीडिया पर वो एक्टिव नजर आ रहे हैं.
इस समय में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सोशल मीडिया पर हैंडल के पास कुछ नया पोस्ट करने को नहीं है. जिसके कारण वो पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने 2018 भारतीय सीरीज के दो वीडियो पोस्ट किये हैं. जिसमें से एक में आदिल राशिद विराट कोहली को बोल्ड करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरे में केएल राहुल को बोल्ड किया है.
आदिल राशिद का शिकार बने थे कोहली और राहुल
जो वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शेयर किया है. उसमें से पहला एकदिवसीय सीरीज का है. जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 71 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उसी समय आदिल राशिद की गेंद को वो समझ नहीं पायें और बोल्ड हो गये. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसमें लिखा है की ' क्या ये सर्वश्रेष्ठ गेंद है जो आपने खेली है विराट कोहली?'
दूसरा वीडियो टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच का है. जब केएल राहुल 149 रन बना कर खेल रहे थे. उस समय भी राहुल गेंद को पूरी तरह से समझ नहीं पायें और बोल्ड हो गये थे. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसमें लिखा है की ' इंग्लैंड की जर्सी में ये आदिल राशिद का पसंदीदा विकेट है.' 
हाल में ही एक रिपोर्ट्स आई थी की अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोबारा खेल को शुरू करने पर विचार किया है. जिसके कारण ही उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से चर्चा किया है. उम्मीद है की 8 जुलाई से इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती है. हालाँकि ये मैच यदि खेले गये तो आपको बता दें की बिना दर्शको के ही खेले जायेंगे.