
सार दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 40 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 13 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 78 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
इंग्लैंड में कोरोना से छह सप्ताह के बच्चे की मौत
- इंग्लैंड में कोरोना महामारी के कारण छह सप्ताह के बच्चे की मौत हो गई है। अधिकारीक आंकड़ों के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 31,241 हो गई है।
दक्षिण कोरिया में संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए
- दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए और इनमें से 12 मामले राजधानी सियोल में सामने आए।
- ये मामले तब सामने आए हैं जब स्वास्थ्य कर्मी क्लबों में जाने वाले कुछ लोगों से संक्रमण फैलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटे हैं।
- दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या 10,840 हो गई और अब तक 256 लोगों की मौत हुई है।
- पिछले हफ्तों में कम मामले आने के बाद अधिकारियों ने यहां सामाजिक दूरी के नियमों में ढील दी और स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की योजना बनाई थी।
- शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का निजी सहायक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
- इसके साथ ही वह व्हाइट हाउस में कोरोना से संक्रमित होने वाला तीसरा कर्मचारी है।
- सीएनएन ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सहायक, जो इवांका के लिए व्यक्तिगत तौर पर काम करता है, कई हफ्तों से उनके आसपास नहीं गया है।