
हाल ही में एक कांस्टेबल की कोरोना के कारण मौत का मामला सामने आया है। जांच से ज्ञात हुआ कि उसकी पत्नी और 3 साल के बेटे को भी कोरोना है।
मृतक
कांस्टेबल की पत्नी और बच्चे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोनीपत
में हड़कंप मच गया है। डेली न्यूज़ के अनुसार, सोनीपत प्रशासन दोनों की
देखरेख कर रहा है। इससे पहले भी असम का एक पुलिस कर्मी दिल्ली में ड्यूटी
देते वक्त कोरोना का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के लिए बता
दें कि देश में कोरोना वायरस के केस तेज गति से बढ़ रहे हैं।