सोशल मीडिया पर खिलाड़ी इन दिनों काफी एक्टिव हैं और वह एक-दूसरे से लाइव बातचीत कर रहे हैं. शुक्रवार को भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के बीच क्रिकेट को लेकर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल समेत कई मुद्दों पर बात की. डेविड वॉर्नर ने रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े को लेकर पूछा कि वहां टॉस जीतना कितना अहम होता है तो इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा का दर्द छलक गया.
रोहित शर्मा ने कहा- वानखेड़े स्टेडियम में टॉस इतना अहम है कि अगर वह सिक्के की बाजी हार जाएं तो कुछ समय के लिए टीम के खिलाड़ी उनकी तरफ देखते तक नहीं है और ना ही उनसे बात करते हैं. रोहित ने कहा- अगर मैं टॉस हार जाऊं तो ऐसा लगता है जैसे मैंने कोई अपराध कर दिया हो. मुंबई में हमारी नजर टॉस पर ही रहती है, क्योंकि वह बहुत अहम होता है.
रोहित ने बताया- जब मैं तो हार जाता हूं तो खिलाड़ी मुझे देखते भी नहीं और ना ही बात करते हैं. हालांकि हम सब जानते हैं टॉस पर किसी का बस नहीं होता. रोहित ने इस दौरान यह भी कहा कि मुंबई ने ज्यादातर मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं जिसका पूरा श्रेय कोचिंग स्टाफ को जाता है.