Saturday, 2 May 2020

घर में घुसकर नाबालिग दलित बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज

  1. घर में घुसकर नाबालिग दलित बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज

फलोदी तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक दलित बच्ची से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

जोधपुर। जिले के फलोदी तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक दलित बच्ची से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के पिता की तरफ से शुक्रवार रात को इस बारे में फलोदी थाने में रिपोर्ट दी गई। घटना 30 अप्रेल दिन की बताई जाती है। पीड़िता का शनिवार को मेडिकल करवाया गया है।
शनिवार को फलोदी पुलिस ने बताया कि तहसील क्षेत्र की एक गांव निवासी व्यक्ति ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 30 अप्रेल का परिवार के लोग खेतों की तरफ चले गए थे। तब घर में उसकी नाबालिग पुत्री थी। इसी बीच जोधपुर निवासी साबिर खां व फलोदी का कालू खां घर में घुसे और उसकी बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन बदमाशों की पहचान के बाद शिकायत की तब धमकी दी गई। इस पर पीड़ित परिवार शुक्रवार को थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।