Saturday, 2 May 2020

सायरा बानो ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- ऋषि ने राज कपूर और दिलीप कुमार की दोस्ती को हमेशा जिंदा रखा


बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली। वह काफी समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 29 अप्रैल को एनएच रियलांस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। उनके इस तरह चले जाने से बॉलीवुड जगत गम में डूबा है। तमाम सेलेब्स ने ऋषि कपूर का यादकर उन्हें श्रद्धांजलि हैं। वहीं, अब दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने उनके लिए भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर सायरा बानो ने लिखा, 'ऋषि कपूर से बहुत ज्यादा प्यार मिला। वह हमेशा ऐसी चीजें करते जो प्यार से बहुत ही पर्सनल हो जाती हैं। वह अपने पुराने पारंपरिक तरीके से हर फैमिली फंक्शन का बुलावा भेजा करते थे। ऋषि कपूर हमेशा जुड़े रहे और उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को जिंदा रखा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।बता दें कि ऋषि बीते दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान नीतू सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और अन्य सितारे मौजूद रहे हैं। इस दौरान की कई फोटोज और वीडियो सामने आ चुके हैं।