गुमला : पीएलएफआई
एरिया कमांडर बसंत गोप को टांगी से मार गिराने वाली आदिवासी बेटी विनीता
उरांव को शुक्रवार को गुमला के पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने सम्मानित
किया. एसपी खुद वृंदा नायकटोली गांव स्थित विनीता उरांव के घर पहुंचे.
विनीता को 21 हजार रुपये नकद राशि इनाम के रूप में दिया गया. साथ ही एक
महीने का राशन भी उपलब्ध कराया गया.
