Sunday, 10 May 2020

बेटी के साथ घिनौना काम करता था पिता, अलग-अलग महिलाओं से थे 17 बच्चे


बेटी के साथ घिनौना काम करता था पिता, पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo Credit : (सांकेतिक चित्र) )

नई दिल्ली:
नाइजीरिया के ओगुन राज्य से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ कुकर्त्य किया है. इतना ही नहीं जब उसकी बेटी प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात भी करवाने की कोशिश की. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टौफिक ओयेमी (42 वर्षीय) नाम के एक व्यक्ति को उन्होंने अपनी ही 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को गर्भवती करने और quack doctor के जरीए गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
पुलिस प्रवक्ता अबींबोला ओयेमी के मुताबिक, आरोपी पिता को पीड़िता की मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है. जिन्होंने इविकोरो पुलिस स्टेशन में बताया कि उसकी बेटी को उसके पिता ने प्रेग्नेंट कर दिया था, जिसके बाद गर्भपात के लिए उसके एक डॉक्टर के पास भी ले गया था. पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जब से पीड़िता का गर्भपात किया था, तब से उसका खून लगातार बह रहा था. इसी शक के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई.