Wednesday 21 August 2019

अगर टीवी के इन पॉपुलर शोज़ में स्टार्स के साथ उनके रियल लाइफ पार्टनर्स होते तो कैसा होता?

बहुत सारे ऐसे टीवी कपल्स हैं, जिन्हें हम साथ में काम करता देखना चाहते हैं। जहां असल ज़िन्दगी के टीवी कपल्स कई रियलिटी शोज़ में हिस्सा लेते हैं वहीं किसी एक सीरियल में उन्हें साथ रोमांस करते देखने की बात ही कुछ और है। हम सभी ने हितेन तेजवानी और गौरी परधान के साथ-साथ मोहित सहगल और सनाया इरानी जैसी जोड़ियों को टीवी पर साथ काम करते देखा है लेकिन और भी कई ऐसी जोडियाँ है जिन्हें दर्शक साथ कम करता देखना कहते हैं!
तो जबतक आप सभी इनके साथ में आने वाले न्य शोज़ का इंतज़ार कर रहे हैं वहीं हम आपके लिए लेकर इन सितारों कि अपने पॉपुलर शोज़ में अपने असल ज़िन्दगी के पार्टनर्स के साथ लिस्ट ! डालिए इसपर नज़र -
राम और गौतम कपूर (बड़े अच्छे लगते हैं) - अगर सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम के साथ उनकी पत्नी गौतमी होतीं तो कितना मज़ा आता। जहां साक्षी ने इस शो में कमाल का काम किया वहीं इस असल ज़िन्दगी के जोड़े को देखकर कई फैन्स और ज़्यादा खुश हो जाते।
करण पटेल और अंकिता भार्गव (ये है मोहब्बतें) - अंकिता, जो कि असल ज़िन्दगी में करण पटेल की पत्नी हैं, पहले से दिलचस्प शो ये है मोहब्बतें को और ज़्यादा अच्छा बना सकती थीं। हालांकि हम दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा इशिता के रोल में किसी को देखना नहीं चाहेंगे लेकिन शो में अंकिता का होना भी अच्छा होता। 
शब्बीर अहलुवालिया और कांची कौल (कुमकुम भाग्य) - सीरियल 'कुमकुम भाग्य' टीवी का सबसे उलझा हुआ है और हम सोच ररहे हैं कि अगर कांची इस शो में होती तो क्या होता? कांची सृति झा के सीधे-साधे किरदार को निभाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
गुरमीत चौधरी और देबिना बेनर्जी (गीत... हुई सबसे प्यारी) - गुरमीत और देबिना की जोड़ी को सबसे पहले सीरियल 'रामायण' में राम और सीता के रोल में देखा गया था। इसके बाद गुरमीत ने सीरियल 'गीत... हुई सबसे परायी' में द्रष्टि धामी के साथ काम किया। जहां द्रष्टि ने गीत के किरदार में लाखों दिलों को जीता वहीं गुरमीत और देबिना को दोबारा साथ काम करते देखना किसी खुशखबरी से कम नहीं होता।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (कवच) - सीरियल 'कवच' जितनी जल्दी आया उतनी जल्दी ऑफ एयर भी चला गया। लेकिन क्या आप दिव्यांका त्रिपाठी को मोना सिंह के किरदार में सोच सकते हैं? इस शो के समय दिव्यांका और विवेक शादी करने वाले थे और ऐसे में इन दोनों को साथ काम करते देखने में डबल मजा आता।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (कुबूल है) - एक अच्छी स्टोरी, जिसके लिए दर्शक पागल थे। ज़ी टीवी के शो 'कुबूल है' में करण सिंह ग्रोवर ने मुख्य किरदार में कमाल किया था। जहां एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इस शो के लिए बेहतरीन चॉइस थीं वहीं बिपाशा भी इसे बेहतर काफी अच्छे से निभा सकती थीं। इससे ये शो और कमाल हो जाता। 
करण मेहरा और निशा रावल (ये रिश्ता क्या कहलाता है) - ये दोनों बेहतरीन कपल हैं और हमें पूरा भरोसा है कि निशा अक्षरा के रोल में कमाल लगती। इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन रोमांस 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी को आसमान की ऊँचाई पर पहुंचा सकते थे।
रवि दुबे और सरगुन मेहता (जमाई राजा) - ये दोनों साथ में परफेक्ट लगता है और हमें उम्मीद है कि रवि और सरगुन के साथ आने से इस शो को और भी ज़्यादा तरक्की मिलती।