
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड लगातार बीते कुछ दिनों से अपने नायाब सितारों को खोता जा रहा है। पिछले दिनों इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान जैसे सितारों के बाद एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को हिला कर रख दिया है। सुशांत सिंह का निधन जिन परिस्थितियों में हुई है उस पर अभी तक कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है। हर किसी के दिलों दिमाग में बस यही सवाल उठ रहा है कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। एक्टर के निधन के बाद उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब एक्टर नील नितिन मुकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Don’t know if this was scripted or not, but if it wasn’t, respect @NeilNMukesh for having the guts to stand up for himself!
1,358 people are talking about this
ट्विटर पर इस समय #NeilNitinMukesh करके नील नितिन मुकेश का एक वीडियो ट्रेंड कर रहा हैं। नील का ये वीडियो आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। इस वीडियो को देखने के साथ ही लोग इसे इसे शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है, जिसमें स्टेज पर शाहरुख खान और सैफ अली खान नील के नाम का मजाक बनाते हुए दिख रहे हैं।
