Tuesday, 16 June 2020

Sushant Suicide: 'बॉलीवुड के चम्मचे' कह खूब भड़की कंगना, खोला इंडस्ट्री का 'काला सच'

Sushant Suicide: 'बॉलीवुड के चम्मचे' कह खूब भड़की कंगना, खोला इंडस्ट्री का 'काला सच'



सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी मौत ने बॉलीवुड को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत डिप्रेशन में थे, जिसके चलते वह ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गए। हालांकि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि उनकी आत्महत्या के लिए कौन जिम्मेदार है।

वहीं, अपने बागी तेवर और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर बॉलीवुड हीरोइन कंगना रनौत ने बॉलीवुड की पोल खोल दी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनकी इस वीडियो को देख साफ हो जाता है कि सुशांत की मौत की बड़ी वजह डिप्रेशन नहीं बल्कि इनसाइडर और आउटसाइडर की वो लड़ाई है जो बॉलीवुड में लंबे समय से चली आ रही है।
Sushant Singh Rajput suicide: कंगना रनौत की उगली ...
सुशांत की मौत के बाद जो खुलासा कंगना ने किया है उसने फिल्म इंडस्ट्री को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा, "लोग इस मामले में पैरेलल नेरेटिव सेट कर रहे हैं और बता रहे हैं कि जिनका दिमाग खराब होता है वो डिप्रेशन में आते हैं। सुसाइड वगैरह कर लेते हैं। मगर, जो व्यक्ति स्टैनफोर्ड की स्कॉलरशिप डिजर्व करता हो, जो रैंक होल्डर है उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है। अगर हम सुशांत के पिछले पोस्ट को देखें तो उन्होंने साफ तौर से लोगों से अनुरोध किया है कि वो आएं और उनकी फिल्में देखें क्योंकि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉड फादर नहीं है। अगर उनकी फिल्में नहीं देखी गई तो उन्हें निकाल दिया जाएगा।"