Tuesday, 16 June 2020

जीजा को लॉन्च करने जा रहे सलमान खान पर लगे Nepotism के आरोप, ट्विटर पर हुई फजीहत!



कुछ ट्विटर यूजर्स ने सलमान खान पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया, तो कुछ ने लिखा कि आयुष शर्मा ने इसी वजह से सलमान की बहन अर्पिता से शादी की थी.

जीजा को लॉन्च करने जा रहे सलमान खान पर लगे Nepotism के आरोप, ट्विटर पर हुई फजीहत!
कई बॉलीवुड स्टार्स को लॉन्च कर चुके सलमान खान ने सोमवार को इस बात का ऐलान किया कि वह अपने जीजा आयुष शर्मा को एक लव-स्टोरी के जरिए लॉन्च करने वाले हैं. छोटी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की लॉन्चिंग से जुड़ा ट्वीट जैसे ही सलमान खान ने ट्विटर पर शेयर किया, वैसे ही उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. कुछ लोगों ने सलमान पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया, तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि आयुष शर्मा ने इसी वजह से सलमान की बहन अर्पिता से शादी की थी.

आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म के ऐलान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने उनका वेलकम किया, इन सभी लोगों से मिले प्यार का शुक्रिया आयुष ने ट्विटर पर जाहिए किया. हालांकि, उनकी पोस्ट पर भी हेटर्स ने भद्दे कमेंट्स किए.