कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के प्रसार को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन 5.0 में आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL,BPCL, IOC) ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 11.50 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया. अब नई कीमतें बढ़कर 593 रुपए पर आई गई है. वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 110 रुपए बढ़कर 1139.50 रुपए हो गया है.
फटाफट चेक करें नए दाम
>> IOC की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक, अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 593 रुपए हो गई है जो 581.50 रुपए थी.
>> वहीं, कोलकाता में 616.00 रुपए, मुंबई में 590.50 रुपए और चेन्नई में 606.50 रुपए पर गई है जो क्रमश: 584.50 रुपए, 579.00 रुपए और 569.50 रुपये हुआ करती थी.
19 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर इतना हुआ महंगा
>> 19 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है जो पहली जून से लागू हो गए हैं. दिल्ली में 19 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 110 रुपए महंगा हुआ है. इससे पहले गैस सिलेंडर की कीमत 1029.50 रुपये थी जो पहली जून से बढ़कर 1139.50 रुपए पर आ गई है.
>> इसी प्रकार, कोलकाता में इसकी कीमतें बढ़कर 1193.50 रुपए, मुंबई में 1087.50 रुपए और चेन्नई में 1254.00 रुपए पर आ गई है.
