खेत में काम करते किसान पति-पत्नी में इतनी बात बढ़ गई कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट दिया. इसके बाद पति ने भी खेत पर ही एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. यह घटना राजस्थान के जालौर जिले की है.
पुलिस के मुताबिक, बाला निवासी बगदाराम ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी बहन सायरा देवी की 18 साल पहले नोसरा निवासी कालूराम के साथ शादी हुई थी.
दोनों पति-पत्नी शनिवार को घर से नौसर गांव की पहाड़ी के पीछे स्थित खेत पर गए थे. खेत पर काम करने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर पति कालूराम ने कुल्हाड़ी से पत्नी सायरा के गले व कनपटी पर वार कर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद पति कालूराम ने भी पास में खड़े पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. (प्रतीकात्मक फोटो)


