
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद पूरा बॉलीवुड व टीवी जगत सदमे में है. वहीं किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके साथ ही बीते दिन से बॉलीवुड व टीवी सितारे सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजली दे रहे हैं तो कई टीवी व बॉलीवुड सितारे कल एम एस धोनी स्टार के अंतिम संस्कार में भी पहुंचे. वहीं श्रद्धा कपूर, कृति नेनॉन व क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में भाग लिया था.इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उनके घर पहुंची हैं जहां पर एम एस धोनी स्टार ने आत्महत्या की थी.
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत के घर के अंदर जाती नजर आ रही है. इसके अतिरिक्त जैसे ही अंकिता लोखंडे ने सुशांत के घर में एंट्री की वैसे ही उनके सब्र का बांध टूट गया. वहीं ऐसे में अंकिता लोखंडे घर की खिड़की को पकड़कर फूट फूट कर रोती नजर आई. वहीं वीडियो में अंकिता लोखंडे को उनकी मां व परिवार के बाकी लोग संभालते नजर आ रहे हैं. बताते चलें कि अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत के घर अपनी मां के साथ पहुंची थी. इसके साथ ही वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि अंकिता लोखंडे ने रो रोकर हालत बेकार कर ली है. कैमरा देखकर भी उनके आंसू नहीं थमे.
वहीं ये दुखद समाचार सुनकर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी सदमा लग गया है. वहीं हाल ही में सीरियल पवित्र रिश्ता में उनके साथ कार्य कर चुकी एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे ने इस बात का खुलासा किया था कि अंकिता लोखंडे खुद को संभाल नहीं पा रही है.वहीं वह सुशांत सिंह राजपूत के जाने से टूट गई हैं. वह एक बार सुशांत सिंह राजपूत से मिलना चाहती है व उनसे बात करना चाहती है. इसके साथ ही अंकिता लोखंडे समझने को तैयार ही नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत अब इस संसार में नहीं रहे. वहीं सूत्रों की माने तो जल्द ही अंकिता लोखंडे अपना बयान दर्ज करवाने वाली हैं.