
सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जिसमें उनके पिता केके सिंह, भाई नीरज कुमार बबलू समेत परिवार के गिने चुने लोग ही जा सके थे। सुशांत को अंतिम विदाई देने इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स भी पहुंचे थे जिसमें विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी थे।