अमृतसर (पंजाब). डिजिटल इंडिया में आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं जो अपनी बेटियों को उनके मनपसंद के लड़के से शादी नहीं करने देते हैं। अगर वह ऐसा करती हैं तो परिजन उनको जान से मारने तक पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब में सामने आया है, जहां एक लड़की को जंजीरों से बांधकर रखा गया।
अपनी ही बेटी को जंजीरों से जकड़ दिया
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह घटना अमृतसर जिले के गवाल मंडी की है। जहां एक बेटी अपनी मर्जी के लड़के से शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके घरवालों ने उसको घर में कैद कर दिया और उसे जंजीरों से बांध दिया। अपने ही घर में उससे जानवरों जैसा व्यवहार किया जाने लगा। कल तक जो मां-बाब बेटी से लाड़ प्यार करते थे अब वहीं उसको दुशमन मानने लगे हैं।

ऐसे लड़की हुई जंजीरों से मुक्त
जैसी ही इस घटना की जानकारी समाज सेवी दीपक बब्बर को पता चली तो उन्होंने इसकी जानकारी एक एनजीओ दी। जहां पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद सामाजिक संस्था और पुलिस ने पहुंचकर लड़की को जंजीरों से मुक्त कराकर आजादी दिलाई। फिर पीड़िता ने रोते हुए अपनी स्टोरी बताई।