
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से सभी को बड़ा झटका लगा है। लेकिन सुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधा किया जा रहा है। अब सैफ अली खान ने सुशांत की मौत पर कुछ सेलेब्स को लताड़ा है। सैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'कई लोग जो सुशांत के मौत की खबर को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर दया दिखाने का नाटक कर रहे हैं और यह बहुत शर्मिंदा करने वाला है'।
सैफ ने कहा, 'सुशांत को रिस्पेक्ट देने के लिए आप एक दिन का मौन रखते ना कि सोशल मीडिया पर ये दिखावा करते। वो लोग कमेंट कर रहे हैं जिन्होंने कभी सुशांत की केयर नहीं की। सिर्फ सुशांत ही क्या वो लोग किसी की भी केयर नहीं करते'।
सैफ ने आगे कहा, 'ये दिखावा करना कि आप परवाह करते हैं , मुझे लगता है कि ये मरे हुए इंसान की इंसल्ट है'।
सैफ ने आखिर में कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कॉम्पटीशन होता है। हम लोग किसी की केयर नहीं करते। लेकिन ऐसा दिखावा करना कि आप किसी की केयर करते हैं ये सब दिखावा है। यहां लोग आपके लिए सोशल मीडिया पर 10 लाइन लिखेंगे, लेकिन कभी सड़क पर कहीं मिल गए तो आपसे मिलेंगे भी नहीं। आपसे हाथ भी नहीं मिलाएंगे'।
प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर साधा निशाना
प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने बॉलीवुड सेलेब्स पर गुस्सा जाहिर किया है। निखिल ने ट्वीट किया, कभी-कभी हमारी फिल्म इंडस्ट्री का दिखावा मुझे शर्मिंदा कर देता है। सब कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत से टच में रहना चाहिए था, 'लेकिन सच यह है कि आप लोग सुशांत के साथ टच में नहीं थे क्योंकि उनका करियर ढलान पर था। क्या आप अभी इमरान खान, अभय देओल और बाकियों के टच में हैं? नहीं। लेकिन आप तब थे जब ये लोग अच्छा कर रहे थे'।