Tuesday, 16 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद नील नितिन मुकेश का वीडियो हुआ वायरल, इन दो स्टार्स ने पूछा था 'सर नेम'


साल 2020 में कोरोना के कहर के बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार्स के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान जैसे सेलेब्स के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सुशांत ने 14 जून फांसी लगाकर आत्महत्या की। अभिनेता काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक्टर नील न‍ितिन मुकेश का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अवॉर्ड फंक्‍शन के इस वीडियो में शाहरुख खान और सैफ अली खान अभिनेता के नाम का मजाक बनाते हुए दिख रहे हैं।