Wednesday, 3 June 2020

पैसों का जरा सा भी नहीं है घमंड, सादगी भरी जिंदगी जीती है ये 5 बड़ी अभिनेत्रियां

स्टारडम मिलते ही सितारे लग्जरियस लाइफस्टाइल अपनाते हैं, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि सेलिब्रिटीज को महंगी चीजों का शौक रहता है। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है, जो दिखावे पर विश्वास नहीं करती। उन्हें सिंपल लाइफ़स्टाइल पसंद है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
5. जाह्नवी कपूर
22 वर्षीय जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। आज वह कई फिल्मों में काम कर रही है। क्योंकि उनकी पहली फिल्म सुपरहिट हुई थी। और अब वह फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद है। बता दें जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर एक बहुत बड़े फिल्म प्रोडूसर हैं। इसके बावजूद भी उन्हें अपने पिता के पैसों का घमंड नहीं है। उन्हें अक्सर साधारण कपड़ों में देखा जाता है।
4. सारा अली खान
सारा अली खान ने आते ही लोगों के दिल जीत लिए। उनकी खूबसूरत स्माइल और एक्टिंग लोगों को फैन बना देती है। सारा अली खान के पिता सैफ अली खान हैं, जो पटौदी खानदान के वारिस हैं। उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। लेकिन कभी सारा को अपने पिता के पैसे का घमंड नहीं हुआ।
3. विद्या बालन
विद्या बालन की उम्र फिलहाल 40 वर्ष है। विद्या बालन बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दिए हैं। उनकी सबसे बेस्ट फिल्म द डर्टी पिक्चर थी। खैर विद्या बालन अपने आप को कभी एक्सपोज नहीं करती है। अक्सर उन्हें साड़ी में देखा जाता है। और वह अपनी दरियादिली के लिए भी मशहूर है।
2. श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म साहो है। इसके अलावा वह छिछोरे में भी नजर आएंगी। वह बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ नजर आने वाली है। हमेशा से ही वह सिंपल लाइफ़स्टाइल अपनाई है। उन्हें कभी-कभार ही मॉडर्न कपड़ों में देखा जाता है।
1.हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी आम जिंदगी जीना पसंद करती है। वैसे देवल परिवार ही सिंपल लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर है। जबकि हेमा मालिनी अपने खेत में मजदूरों के साथ काम करते भी नजर आ चुकी है। वह जमीन से जुड़ी एक्ट्रेस है।