अक्सर बौने लोगों का मजाक उड़ाया जाता है. अपने क़द के चलते उनके प्रति लोगों का रवैया सामान्य नहीं रहता. बौना कद रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी मुश्किलें पैदा करता हैं.लेकिन इन सब बातों को नज़रअंदाज़ कर कुछ जाने-माने बौने कलाकारों ने इस चमचमाती मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बनाई.
अक्सर आपने लोगों को ये कहते तो सुना ही होगा की अगर आप भी फिल्मो में जाना चाहते है तो बॉडी बनाओ वह सिर्फ वही चलता है. बिना अच्छी शरीर के वहां कुछ नही होता है. ये बात तब और भी वाजिब समझ में आती है जब आप फ़िल्मी दुनिया के लोगों को देखते है. लेकिन हौसलों के आगे सब परेशनियाँ झुकती है. आप को अक्सर फिल्मों के एक किरदार ने खूब हंसाया होगा जो छोटा सा था. उनके लिए फिमली सफर बहुत असं नहीं था लेकिन उनका काम बहुत ही शानदार रहा हर किसी ने उनकी सरहना की. इस छोटे साईज बड़ा धमका फिल्कार का नाम है केके गोस्वामी. बिहार के रहने वाले केके गोस्वामी का पूरा नाम कृष्णकांत गोस्वामी है.
आप को बता दने कि गोस्वामी की हाइट तीन फीट के करीब है. सोनू को पहले सर्कस वाले खरीदने आये थे. सर्कस वाले ने पिता से कहा कि बड़े बेटे को मुझे दे दिजिए. आपको 50 हजार रुपए देंगे. इसको सर्कस का काम सिखाएंगे. आप इससे मिल भी सकते हैं. लेकिन गोस्वमी के पिता जी नहीं माने. गोस्वामी जब जवान हुए तो शादी तय हुआ, लेकिन ऐन वक्त पर ससुराल वाले बेटी देने से इनकार करने लगे. लड़की ने जब सिर्फ और सिर्फ इनसे ही शादी करने की जिद की तब वे दूल्हा बनकर ससुराल गए, लेकिन दिल में डर था. क्योकि इनकी पत्नी की हाईट लगभग 5 फिट थी.