बॉलीवुड में कई सेलेब्रिटीज ऐसे हैं जिनके पिता ने दूसरी शादी की और उनके
बच्चों ने नई यानी सौतेली मां को भी उतना ही प्यार दिया, जितना वे अपनी मां
से करते हैं. हालांकि इसमें कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी नई मां
को आसानी से नहीं अपनाया, लेकिन जब अपनाया तो वे अपनी मां की तरह ही उन्हें
भी प्यार करने लगे. बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में कई नामचीज स्टारों ने अपनी
पहली वाइफ के रहते हुए भी दूसरी शादियां की हैं. शादी के बाद ये स्टार अपने
जिम्मेदारियों से नहीं बचे, बल्कि अपने बच्चों की सारी जरूरतों का ध्यान
रखा और उन्हें बॉलीवुड में लांच करने में भी उनकी बढ़चढ़ कर मदद की है. यही
नहीं इनकी नई मांओं ने भी अपने सौतेले बच्चों के साथ हमेशा प्यार और
दोस्ताना रिश्ता रखा है. यही वजह है कि बॉलीवुड सेलेब्स अपनी सौतेली मांओं
से भी अपनी सगी मां की तरह प्यार करते हैं.

आपको जान कर आश्चर्य होगा कि कुछ सौतेली मांओं ने अपने सौतले बच्चों को बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में स्टेब्लिश करने तक में बहुत मदद की और उन्हें गाइड किया है. हालांकि कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे जो अपने फादर की दूसरी शादी से पहले तो खुश नहीं थे, लेकिन बाद में अपनी सौतेली मां के व्यवहार को देखते हुए उन्हें अपना लिए और उनको उतना ही प्रेम और सम्मान दिया जितना वे अपनी मां को देते हैं. आइए जानते है ऐसे ही सितारों के बारे में.
किरण राव और ईरा-जुनैद के बीच भी है प्यार का रिश्ता
Kiran Rao with Ira And Junaid
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी पहली वाइफ रीना से तलाक लेने के बाद किरण राव से शादी की. रीना से तलाक लेते समय आमिर के दोनों बच्चे, ईरा और जुनैद छोटे थे, लेकिन आमिर ने उनकी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ा और खास बात ये है कि दूसरी शादी के बाद किरण ने भी उनके बच्चों के साथ मां की तरह ही व्यवहार किया. यही कारण है कि आज किरण राव और ईरा या जुनैद के रिश्ते भी अच्छे हैं और दोनों कई बार किरण राव के साथ सार्वजनिक जगहों पर नजर भी आते हैं.
करीना कपूर और सारा अली खान के बीच है दोस्ताना रिलेशन
Kareena Kapoor With Sara Ali Khan
'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान के साथ नजर आती हैं. इन दोनों के बीच मां और बेटी से ज्यादा दोस्ती का रिश्ता है. करीना कपूर ने सारा को बॉलीवुड में इंट्री करने से पहले बहुत से टिप्स दिए थे जो उनके बहुत काम आए. इस बात का जिक्र खुद सारा भी करती हैं. यही नहीं हाल ही में करीना के टॉक शो में शामिल हुई सारा ने खुल कर उनसे बात की और दोनों के बीच की बांडिंग काफी बेहतर नजर आई. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने पहली शादी अमृता सिंह के साथ की थी और सारा अली खान और इब्राहिम उन्हीं के बच्चे हैं, लेकिन इन दोनों बच्चों ने अपनी नई मां को भी उतना ही प्यार और सम्मान दिया है जितना वह अपनी सगी मां से करते हैं.
पूजा भट्ट ने सोनी राजदान से पहले की थी नफरत, बाद में प्यार
Pooja Bhatt With Soni Razdan
बॉलीवुड एक्टर और अब निर्देशक पूजा भट्ट ने अपनी नई मां यानी सोनी राजदान से पहले तो बहुत नफरत की थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि उन्होंने उनके पापा को छीन लिया. निर्देशक महेश भट्टी ने पहली शादी 1970 में लोरेन ब्राइट (किरण भट्ट) से की थी, लेकिन ये शादी 20 साल बाद टूट गई थी. महेश भट्ट ने जब सोनी राजदान से शादी की तो पूजा बहुत गुस्से में थीं, लेकिन उनकी मां लोरेन ने उन्हें समझाया की पिता बुरे नहीं अगर वे शादी किसी और से कर लिए तो. इसके बाद पूजा ने सोनी राजदान को अपनाया और सोनी ने भी पूजा को बहुत प्यार दिया. नतीजा दोनों में अच्छी बांडिंग बनी और आलिया के साथ भी पूजा का रिश्ता बेहद खास है.
शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक के बीच है खास रिश्ता
Shahid Kapoor With Supriya Pathak
बॉलीवुड ऐक्टर शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं और पंकज कपूर ने भी दो शादियां की है. पंकज कपूर की पहली वाइफ नीलिमा अजीम है और शाहिद कपूर इन्हीं के बेटे हैं. पंकज कपूर की दूसरी वाइफ सुप्रिया पाठक हैं और शाहिद का अपनी सौतेली मां के साथ भी रिश्ता सगी मां की तरह ही है. वे सुप्रिया पाठक के साथ कई बार सार्वजनिक मंच पर नजर आते हैं. सुप्रिया शाहिद के बच्चों के साथ भी बहुत ही फ्रेंडली हैं.
फरहान अख्तर और शबाना आजमी की बॉन्डिंग
Farhan Akhtar And Shabana Azmi
अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर के पिता व गीतकार जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस शबाना आजमी से दूसरी शादी रचाई थी. शबाना के अपने कोई बच्चे नहीं लेकिन फरहान और जोया अख्तर उन्हें इस बात का अहसास नहीं होने देते.
सलमान खान और हेलेन के बीच भी है मां-बेटे सा रिश्ता
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने के फादर सलीम खान ने भी दो शादियां की हैं. उनकी पहली वाइफ का सुशीला चरक है और सलमान, सुहैल और सोहेब इनके ही बेटे हैं, लेकिन शायद ही कभी आपको ये देख कर लगता हो कि ये तीनों बेटे हेलेन के नहीं. जी हां हेलेन सलीम खान की दूसरी वाइफ हैं. सलमान और उनके भाई अपनी असली मां की तरह ही हेलेन से भी प्यार करते हैं.
सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच भी रिश्ते हैं अच्छे
Hema Malini Sunny Deol
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने दो शादियां की है उनकी पहली वाइफ से सनी, बॉबी और अभय है जबकि दूसरी वाइफ हेमा मालिनी से दो बेटिया हैं. हेमा मालिनी और सनी देओल के बची भी रिश्ते पहले तो सही नहीं थे लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दूरिया मिट गईं और अब उनके बीच अच्छे रिश्ते हैं. एक बार हेमा मालिनी का एक्सीडेंट हो गया था, उस कार एक्सीडेंट के बाद हेमा मालिनी अस्पताल में भर्ती हुई थी तब सबसे पहले देखने के लिए पहुचने वालों में सनी देओल ही शामिल थे.