Saturday, 9 May 2020

Mother's Day: करीना कपूर खान से मलाइका अरोड़ा तक, ये हैं बॉलीवुड की ग्लैमरस मां

भगवान ने किसी भी शख्स को सबसे बड़ा और नायाब तोहफा जो दिया है वो है- 'मां'। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की ग्लैमरस मदर्स के बारे में जिन्होंने मां बनने के बाद भी अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीता।

\करीना कपूर ने सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी और साल 2016 में करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के बाद करीना ने खुद को जिस तरह फिट किया उससे काफी महिलाएं भी प्रेरित हुई थीं। बता दें कि करीना के लुक्स, फैशन और ग्लैमर के कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फैन हैं।


लाइका अरोड़ा ने खुद को काफी फिट रखा है। उनकी फिटनेस के आगे तो यंग से यंग एक्ट्रेस भी फेल हो जाती हैं। मलाइका हमेशा कूल मदर की तरह रहती हैं। मलाइका ने एक बार बताया था कि वो अपने बेटे को भी फिट रहने के लिए इंस्पायर करती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की क्यूट बेटी है आराध्या बच्चन। ऐश्वर्या, आराध्या की काफी केयर करती हैं। आराध्या का ध्यान रखने और काम करने के साथ-साथ ऐश्वर्या ने खुद को भी फिट बना रखा है।