
साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े की मां का
नाम लता हेगड़े हैं. लता खूबसूरती में बेटी पर भारी पड़ती नज़र आती हैं.
पूजा हेगड़े का कहना है कि वो अपनी मां से काफी प्रेरित होती हैं. (तस्वीर:
सोशल मीडिया)

साउथ और हिंदी सिनेमा में कई फिल्में में काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रुति
हासन की मां का नाम सारिका है. खास बात ये है कि सारिका अपने ज़माने में
अभिनेत्री रह चुकी हैं. सारिका और कमल हासन की शादी साल 1988 में हुई और
साल 2004 में दोनों अलग हो गए. सारिका साउंड डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइन और
असोसिएट डायरेक्टर का काम भी करती हैं. (तस्वीर: सोशल मीडिया)

अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल की
मां का नाम सुमन अग्रवाल हैं. काजल अक्सर अपनी मां के साथ दिखाई देती रहती
हैं. (तस्वीर: सोशल मीडिया)