Saturday, 2 May 2020

बंद मकान में लाशों के ढेर: पूरे परिवार की मौत, यूपी में मचा हड़कंप

बंद मकान में लाशों के ढेर: पूरे परिवार की मौत, यूपी में मचा हड़कंप
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों का शव शनिवार की सुबह मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मरने वालों में दो महिलाओं समेत दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एक पुरुष का शव भी बंद मकान में मिला। पुलिस को जानकारी मिली तो तत्काल मौके पर पहुँच गयी। मकान के गेट को तोड़ कर शवों को बाहर निकाला गया। अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है, हालाँकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एटा में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक साथ पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। मकान में रह रहे परिवार की मौत की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

बंद मकान से पुलिस ने बरामद की 5 लाशें

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की मकान का गेट बंद है। ऐसे में पुलिस टीम ने गेट को तोड़ दिया और जैसे ही अंदर गयी, नजारा देख दंग रह गयी। एक साथ मकान में पांच लोगों कोई लाशें बिछी हुई थीं। जिसमें एक पुरुष, दो महिलाओं समेत दो बच्चों के शव पुलिस को मिले है। शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ये भी पढ़ेंः

जांच में जुटी पुलिस

वहीं मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुँच कर जांच में जुट गयी। मौत कैसे हुई और किस कारण हुई इसका तो पता अभी नहीं चल सका है, हालंकि पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि परिवार ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गयी है। वहीं उनकी मौत किस तरीके से हुई है।