Saturday, 9 May 2020

कोरोना वायरस के खौफ के बावजूद हर हाल में क्रिकेट चाहते हैं मिस्बाह उल हक, दिया बड़ा बयान

कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट पर विराम लगा हुआ और कई प्रतियोगिताएं रद्द वा स्थगित हो गई हैं। कोरोना खौफ के बावजूद पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक हर हाल में क्रिकेट चाहते हैं और उन्होंने इसको लेकर बड़ा बयान भी दिया है।




चीफ सिलेक्टर ने कहा कि पाकिस्तान के डिप्रेस हो चुके फैंस को खाली स्टेडियम में मैच भी बहुत राहत दे सकते हैं। कोरोना वायरस से उपजी इस दहाशत के बीच मिस्बाह को लगता है कि खेल के किसी भी तरह से शुरु हो जाने से फैंस को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि पाकिस्तान को इंग्लैंड सीरीज पर भी कोरोना वायरस का असर हो सकता है। साथ ही मिस्बाह ने कहा - वैसे तो पाकिस्तान और इंग्लैंड की सीरीज खाली स्टेडियम में होना ठीक नही है लेकिन इससे डिप्रेस हो चुके क्रिकेट फैंस को जरूर खुशी मिलेगी।

भारत के इस म्यूजियम में नजर आएगा पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी का बल्ला, वजह आई सामने



बता दें कि पाकिस्तान को 30 जून से इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी होने की संभावना कम दिख रही है। बता दें कि इंग्लैंड में भी कोरोना वायरस की मार है और वहां सभी तरह की प्रतियोगिताएं स्थगित हैं और जारी है।

कोरोना का असर: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर दो हफ्ते के लिए क्वारंटाइन होगी टीम इंडिया, आई ये ख़बर



वैसे कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद इस बात की चर्चा है कि क्रिकेट की वापसी खाली मैदान पर मैच कराकर होगी। खाली स्टेडियम में खेलने को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी भी तैयार हैं।विराट कोहली से लेकर बेन स्टोक्स ने तक ने खाली स्टेडियम में मैच कराने की बात का समर्थन किया है।इसलिए अब इस बात की संभावना बनती दिख रही है।