Tuesday, 5 May 2020

लॉकडाउन : इस लड़की को है दुनिया की सबसे अजीब बीमारी, जब ये लड़की रोती है तो आंखों से निकलते हैं क्रिस्टल, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

महिला का कहना है कि उनकी आंखों में कुछ रेत जैसा महसूस हो रहा था जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने आंखों से क्रिस्टल जैसा कुछ निकाला। हालांकि डॉक्‍टर भी उसकी परेशानी को समझ नहीं पा रहे हैं। डॉक्‍टर लगातार इसकी वजह जानने के पीछे लगे हैं कि आखिर यह कौन-सी बीमारी है जिसमें आंसू की जगह क्रिस्टल निकलते हैं।

महिला ने बताया कि, जब आंखों से निकले क्रिस्‍टल्‍स को लेकर वह नेत्र विशेषज्ञ के पास गई तो शुरू में कुछ दवाएं खाने से आराम मिला लेकिन अब परेशानी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि, आंसू में प्रोटीन, वसा और कुछ सूक्ष्म तत्व होते हैं। अगर इसमें नमक की मात्रा बढ़ती है तो यह क्रिस्टल में बदल जाते हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि, आंसुओं में प्रोटीन की अधिकता भी इस समस्या का एक कारण हो सकती है। इसके अलावा अनुवांशिक रोग भी इसका कारण हो सकते हैं। क्रिस्टल आंखों के साथ ही लिवर और किडनी जैसे अंगों में भी हो सकते हैं, जहां नमक की अधिकता होती है। इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।