मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है. ये कपल 2018 में उस वक्त सुर्खियों में आया जब हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगा दिये थे. हालांकि अब दोनों अलग रहते हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं. मोहम्मद शमी तो टीम इंडिया के साथ दिखाई देते हैं लेकिन उनकी पत्नी हसीन जहां काफी समय से कहीं दिखाई नहीं देती. हालांकि हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उनके कई वीडियो इंस्टाग्राम पर आते रहते हैं और फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं.
हसीन जहां ने किया 'कांटा लगा' पर डांस
हसीन जहां (Hasin Jahan Dance) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, जिसमें वो डांस कर रही हैं. हसीन जहां बेहद ही मशहूर गाने 'कांटा लगा' पर अपने डांसिंग मूव्स दिखा रही हैं. हसीन जहां ने काले रंग की साड़ी पहनी हुई है और उनका डांस भी जबर्दस्त है. कई फैंस ने उनके डांस और खूबसूरती की तारीफ की लेकिन कुछ फैंस ने हसीन जहां को शमी के पास वापस जाने की सलाह भी दी है.
शमी-हसीन जहां विवाद
बता दें साल 2018 में हसीन जहां (Hasin Jahan) ने उस वक्त तहलका मचा दिया था जब उन्होंने मोहम्मद शमी पर फिक्सिंग तक का आरोप लगा दिया था. हसीन जहां की जांच बीसीसीआई को भी करनी पड़ी थी हालांकि उन्हें क्लीन चिट दे दी गई. इसके अलावा हसीन जहां ने शमी के भाई पर रेप का गंभीर आरोप तक लगा दिया था. यही नहीं उन्होंने शमी पर कई महिलाओं से संबंध होने का आरोप भी लगाया था. हालांकि जांच में कुछ साबित नहीं हो सका.
शमी ने खुदकुशी की बात सोची थी
बता दें शमी ने शनिवार को खुलासा किया था कि वो निजी समस्याओं के चलते इतने परेशान हो गए थे कि उनके दिमाग में तीन बार खुदकुशी करने का ख्याल आया था. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर उनका परिवार साथ नहीं देता तो इस समस्या से नहीं निकल पाते. शमी ने बताया कि साल 2015 में चोट के बाद वो डेढ़ साल तक परेशान रहे और वो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे, हालांकि इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार ने उनका साथ दिया.
