मेहरमा थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर आई एक लड़की के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
गोड्डा। मेहरमा थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर आई एक लड़की के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां के द्वारा मेहरमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेहरमा पुलिस ने इस संबंध में थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक विरामचक निवासी विक्रम कुमार यादव (उम्र 21 वर्ष) नानी के घर रहने आई युवती को गत 1 मई को ही अपहरण कर ले गया था। प्राथमिकी में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़का का ननिहाल पीड़िता के गांव में पड़ता है।
बताया जा रहा है कि अपहरण के बाद पीड़िता को ननिहाल ले जाया गया। मेहरमा थाना प्रभारी ललित कुमार पांडे ने इस संबंध में बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
