इटावा। आज
हम आपको यूपी की ऐसी घटना या अपराध के बारे में बता रहे है जिसे जानकर आप
भी हैरान हो जायेंगे लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर में मंगलवार की
सुबह एक ही चारपाई पर ससुर और बहू के शव पड़े मिले तो सनसनी फैल गई। सुबह जब
चारपाई पर मां और बाबा को मृत पड़ा देखा तो मासूम बेटा चीख पड़ा, उसका शोर
सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। कहा जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते ससुर और बहू
ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकशी की है। महिला का पति बाहर रहकर प्राइवेट
नौकरी करता है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
ग्राम असदपुर में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई कृष्ण मुरारी और उनकी बहू सरिता का शव एक ही चारपाई पर पड़ा पाया। सरिता का 6 वर्षीय पुत्र अंकुश ने सोते समय प्यास लगने पर मां को आवाज दी। मां के नहीं उठने पर अंकुश उठा और चारपाई के पास पहुंचा। चारपाई पर लेटी मां सरिता को हिलाया और फिर बाबा को हिलाया लेकिन दोनों में कोई हरकत नहीं हुई। इसपर वह तेजी से रोने लगा। वह रोते ही पड़ोस में रहने वाले कृष्ण मुरारी के भाई प्रकाश के घर पहुंचा। उसे रोता देखकर परिजन साथ में घर आए और नजारा देखकर सन्न रह गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की और पड़ोसियों से पूछताछ की।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 56 वर्षीय कृष्ण मुरारी घर में 40 वर्षीय बहू सरिता देवी और छह वर्षीय पौत्र अंकुश के साथ रहते थे। उनका बेटा पंकज दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह कभी कभार त्योहार पर ही घर आता है। बीते कई वर्षों से सरिता बेटे के साथ ही रह रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि पति के बाहर रहने से महिला के अपने ससुर से संबंध हो गए थे। इसे लेकर दोनों काफी परेशान भी रहते थे। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद अवैध संबंधों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर ससुर और बहू के खुदकशी करने और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।