Sunday, 10 May 2020

खूबसूरत होने के बावजूद नहीं मिल रहा फिल्मों में काम, घूम रही है बेरोजगार

सपनों की नगरी मुंबई में हर रोज हजारों यंगस्टर्स फिल्मों में काम पाने के लिए आते हैं और उसके लिए वह तन तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन इनमें से बहुत ही कम ऐसे होते हैं जो अपने हुनर के दम पर काम पाने में सक्सेस होते हैं । बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो डेब्यू करने के बाद गायब सी हो चुकी है । आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ही स्टार डॉटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की बेटी है, लेकिन डेब्यू करने के बाद इनको सिर्फ और सिर्फ एक ही फिल्म में देखा गया है ।

Third party image reference
दरअसल तस्वीर देखकर आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं जी हां हम यहां पर बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी की लाडली और खूबसूरत बेटी अथिया शेट्टी के बारे में। साल 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह अभिनेत्री आजकल गुमनाम सी हो चुकी है । इस फिल्म मे आजकल गुमनाम सी हो चुकी है । इस फिल्म से सलमान खान ने इनको डेब्यू करवाया था । फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली भी नजर आए थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई जिसकी वजह से अथिया शेट्टी को पहचान नहीं मिल पाई । डेब्यू के 2 साल बाद इनको मुबारकां फिल्म में काम मिला जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई ।

Third party image reference
भले ही अथिया शेट्टी को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा हो, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है । फिल्म की स्क्रीनिंग, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर इन को कैमरे में कैद किया जाता है । हाल ही में वो स्टाइलिश अवतार में कैमरे में कैद हुई थी। आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि बिखरे हुए बालों में वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही है, इनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर जोरों शोरों से वायरल हो रही है । जानकारी के लिए बता दें कि अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था और आज इनकी उम्र 26 साल हो चुकी है । सुनील शेट्टी की लाडली होने के कारण वह बचपन से ही मशहूर है।