विकासपुरी इलाके में एक लड़की ने अपने ही प्रेमी पर एसिड छिड़क दिया। इस पूरे मामले में आरोपी लड़की का कहना है कि उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करना चाहता था। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जिस समय लड़की ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंका उस समय वह पीड़ित के साथ उसी के बाइक पर पीछे बैठी हुई थी।
इस हमले में लड़के के चेहरे गर्दन और छाती पर काफी ज्यादा एसिड गिरा, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही लड़की का हाथ भी एसिड गिरने से जल गया है। वही मामले में शुरुआती पूछताछ में लड़का और लड़की दोनों ने पुलिस को बताया की चलती बाइक पर किसी ने उसपर एसिड फेंक दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर लड़की ने वारदात की बात कबूल कर ली है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वो लड़के से पिछले तीन साल से प्यार करती थी पर शादी की बात को लेकर लड़का हमेशा बात टाल दिया करता था। इस बात से नाराज होकर लड़की ने उस पर एसिड से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।