क्रिकेट में आए दिन नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने रिकॉर्ड टूट जाते हैं. यह सिलसिला जारी रहता है. एस. श्रीसंत ने हाल ही में हेलो ऐप से खास बातचीत के दौरान बताया कि आखिर कौन शोएब अख्तर का सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. उन्होंने उमेश यादव को भी इसका दावेदार बताया.
बता दें कि शोएब अख्तर ने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है, जो विश्व रिकॉर्ड है. श्रीसंत का मानना है कि बुमराह और उमेश यादव में वह क्षमता है कि वह इससे भी तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना सकते हैं. श्रीसंत ने कहा- जब शाहिद अफरीदी का 37 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड टूट गया तो शोएब का रिकॉर्ड भी टूट सकता है. उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह यह कारनामा कर सकते हैं.
श्रीसंत ने बताया कि मौजूदा दौर में उनके पसंदीदा गेंदबाज इशांत शर्मा और बुमराह हैं. वहीं उन्हें मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी पसंद हैं. बता दें श्रीसंत अगर बुमराह पर दांव लगा रहे हैं तो उन्होंने इसके बारे में जरूर सोचा होगा. लेकिन बुमराह पिछले कुछ महीनों तक चोट के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहे थे. कमर दर्द की वजह से बुमराह को काफी जूझना पड़ा था. ऐसे में शायद ही ये तेज गेंदबाज इतनी तेज गेंद फेंकने का रिस्क उठाएगा.