
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भला कौन नहीं पहचानता। शिल्पा शेट्टी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज के जमाने में शिल्पा शेट्टी का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चलता है लेकिन उनकी पुरानी फिल्मों की वजह से उन्हें दूर दूर तक पहचाना जाता है।
शिल्पा ने साल 2009 में शादी करके घर बसा लिया था। उनके पति का नाम राज कुंद्रा है, जो एक बड़े बिजनेसमैन हैं। राज कुंद्रा से शादी करने से पहले शिल्पा का अक्षय कुमार के साथ अफेयर था। अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद ही उन्होंने राज कुंद्रा से विवाह करने का फैसला किया।
राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी का एक बेटा है, जिसका नाम वियान कुंद्रा है। बेटे के अलावा शिल्पा शेट्टी की एक बेटी भी है, जो सरोगेसी के माध्यम से इसी वर्ष पैदा हुई है।
शिल्पा का बेटा वियान 7 वर्ष का है। वह संस्कारी हो चला है। हाल ही में उसके कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी मां शिल्पा शेट्टी के पैर दबाता हुआ नजर आ रहा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग शिल्पा शेट्टी के बेटे के संस्कारों की सराहना कर रहे हैं।