Wednesday, 27 May 2020

कोरोना वायरस के बाद अब भारत पर एक और हमला! 'आतंक' के साए में किसान

कोरोना वायरस के बाद अब भारत पर एक और हमला! 'आतंक' के साए में किसान
 कोरोना वायरस महामारी (coronavirus pandemic) के बाद, एक और बिन बुलाया मेहमान भारत के लिए सिरदर्द बन गया है. ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवासी कीट टिड्डे. टिड्डियों के एक बड़े दल ने अप्रैल में पाकिस्तान से भारत में प्रवेश किया और ये तब से ये फसलों को चट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिछले 26 सालों में भारत पर ये टिड्डी दल का सबसे खतरनाक हमला है.
यह टिड्डी दल अफ्रीका के सींग से फैलकर यमन तक गया, फिर ईरान और पाकिस्तान. पाकिस्तान में कई हेक्टेयर में फैले कपास के खेतों पर हमला करने के बाद इन्होंने भारत को निशाना बनाया. एक अकेला दल एक वर्ग किलोमीटर तक के क्षेत्र में फैला हो सकता है. 8 से 15 करोड़ के करीब टिड्डियां 35,000 से ज्यादा लोगों के लिए पर्याप्त फसल को तबाह कर सकती हैं.